सोनुआ: सोनुआ के आसानतालिया गांव में प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, किसानों को पीएमडीएस तकनीक की जानकारी दी गई
सोनुआ प्रखंड के आसानतालिया में प्रदान संस्था के द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा पर्यावरण अनुकूल खेती पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था.