जमुई: सोनो पुल के पास बाइक को बचाने में तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से महिला समेत चार लोग घायल, सभी को अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 1, 2026 सोनो पुल के पास मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक को बचाने के क्रम में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ई- रिक्शा सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। परिजन द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार की दोपहर 12:30 बजे वीडियो सामने आई है।