जीरापुर: क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी ने श्री शिव महापुराण कथा में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और कथा का श्रवण किया
सोमवार की शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि जीरापुर नगर में सामूहिक गुर्जर मोहल्ला वासियों की ओर से आयोजित पावन शिव महापुराण कथा में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी इस अवसर पर पूज्य गुरुजी श्री सज्जन जी शर्मा (गुलाना वाले) के श्रीमुख से शिव महापुराण की कथा का श्रवण कर धर्म और अध्यात्म के इस पावन वातावरण में सहभागिता की।