शामली: शामली जिले में पुलिस ने चौपाल व संवाद कार्यक्रम के माध्यम से नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए जागरूकता फैलाई
Shamli, Shamli | Sep 29, 2025 सोमवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक मिशन शक्ति के तहत जनपद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जिला स्तरीय जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थानों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने चौपाल, पंपलेट वितरण एवं संवाद कार्यक्रम के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।