शामली: शामली में छात्रा प्रियांशी सरोहा बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर
Shamli, Shamli | Sep 29, 2025 सोमवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, थाना कोतवाली शामली में सिल्वर वेल्स स्कूल की छात्रा प्रियांशी सरोहा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर पुलिस कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा, और एफआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी विरेन्द्र कसाना ने कहा कि यह पहल बेटियों को सशक्त बनाती है।