चीन के सिचुआन प्रांत में 16 सितंबर को पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक खिसक गया। मिट्टी और चट्टानों की तेज लहर नीचे स्थित शिदागुआन गांव की ओर बढ़ती दिखाई दी। राहत की बात ये रही कि पहाड़ में हलचल के बाद प्रशासन ने 24 अगस्त को ही गांव के सभी 161 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें लैंडस्लाइड का खौफनाक मंजर देखा जा सकता है।