सुनेल: कस्बे के भवानीमंडी रोड़ पर तेज रफ्तार कार स्वागत द्वार से टकराकर हुई क्षतिग्रस्त, कार चालक बाल बाल बचा
Sunel, Jhalawar | Feb 22, 2024 सुनेल कस्बे के भवानीमंडी रोड़ पर गुरूवार को एक तेज रफ्तार कार रोड़ पर बने स्वागत द्वार से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सुनेल निवासी दीपक कार में सवार होकर भवानीमंडी की ओर से सुनेल आ रहा था। उसी दौरान बाइक को बचाने के प्रयास में आहु नदी के पास कार अनियंत्रित होकर स्वागत द्वार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे कार चालक सुरक्षित बच गया।