परसवाड़ा: नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय परसवाड़ा में पौधारोपण, विधायक मधु भगत ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार 11 जुलाई की दोपहर परसवाड़ा के नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मधु भगत ने छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए तथा आरसीएम कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई जैव