फिरोज़ाबाद: आगरा जॉन IG ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ़िरोज़ाबाद शहर में पैदल मार्च किया, मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ की मीटिंग
आगरा जॉन IG शैलेश कुमार पाण्डेय बुधवार की शाम फ़िरोज़ाबाद पहुचे। जहाँ पुलिस लाइन परिसर मे मुस्लिम धर्म गुरुओ के साथ मीटिंग की। इसके उपरांत सुरक्षा व्यस्था को लेकर फ़िरोज़ाबाद शहर मे ssp सौरभ दीक्षित और पुलिस फ़ोर्स के साथ पैदल मार्च किया। और सुरक्षा व्यस्था का जायजा लिया है। इस दौरान पुलिस अधिकारियो को सख्त निर्देश दिया है कि अपराधियों पर पुलिस सख़्ती दिखाए।