कोटा ग्रामीण में बिजली तार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 77 वारदातों का खुलासा
कोटा। कोटा ग्रामीण पुलिस ने बिजली की लाइनों से तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह कोटा के साथ बारां जिले में भी वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के बिजली तार और एक कार बरामद की है। मामले में नौ नामजद आरोपी अभी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के खेतों तक पहुंचने वाली विद्युत लाइनों से लगातार तार चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। चोर 33 केवी और 11 केवी की बिजली लाइनों को निशाना बना रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने विद्युत लाइन से तार चोरी के 77 मामलों का खुलासा किया है। गिरोह पर 100 से अधिक वारदातों में शामिल होने की आशंका है।
Ladpura, Kota | Oct 16, 2026