कांके: कांके के नगड़ी इलाके में रिम्स-2 निर्माण के विरोध में उतरे किसान, सड़क पर खेती कर जताया विरोध
Kanke, Ranchi | Jun 29, 2025 कांके स्थित नगड़ी इलाके में रविवार सुबह करीब दस बजे रिम्स-2 निर्माण के विरोध में किसान सड़क पर उतर गए हैं। किसान सड़क पर खेती कर विरोध जता रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन किसानों का कहना है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। किसानों का कहना है कि खेती ही उनका एकमात्र सहारा है।