कांके: रांची: पंचशील नगर, बांधगाड़ी और सेवा सदन में जलजमाव का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Jun 29, 2025 रांची स्थित पंचशील नगर, बांधगाड़ी और सेवा सदन क्षेत्र का उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार देर रात करीब दस बजे जलजमाव को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान रांची नगर निगम आयुक्त सुशांत गौरव के साथ कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।