कांके: रांची के मेन रोड स्थित वेद टेक्सटाइल्स के सामने कार पर गिरा पेड़, कार हुई क्षतिग्रस्त
Kanke, Ranchi | Jun 29, 2025 रांची के मेन रोड स्थित वेद टेक्सटाइल्स के सामने शनिवार देर रात करीब दस बजे कार पर पेड़ गिर गया। कार पर पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस दौरान गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पेड़ गिरने की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पेड़ गिरने की वजह से आवागमन बाधित हो गया।