दतिया: पॉक्सो मामले में उदगवां निवासी राजेश कोरी बरी, नाबालिग न होने और सबूतों के अभाव में न्यायालय ने किया बरी
Datia, Datia | Apr 3, 2026 दतिया के विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत ने उदगवां निवासी आरोपी राजेश पुत्र मोतीलाल कोरी को दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दोषमुक्त कर दिया। गुरुवार रात 09 बजे पैरवीकर्ता वकील ने बताया कि प्रकरण के अनुसार, बालिका के पिता ने दुरसड़ा थाने में 26 सितंबर 2023 की रात करीब 10 बजे अपनी 17 वर्षीय पुत्री के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।