अशोक नगर: पलंग से गिरकर घायल 6 माह के बच्चे की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया
अशोकनगर जिले के महुअन गांव में पलंग से गिरकर घायल हुए छह माह के बच्चे विकाश का बेटा आदर्श चंदेल (6 माह) की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम को हुई थी। बच्चे की मां रवि चंदेल रविवार शाम को पानी भरने घर से बाहर गई थीं। उस समय आदर्श पलंग पर खेल रहा था। जब मां घर लौटीं, तो उन्होंने बच्चे को पलंग से नीचे पड़ा पाया। उसे चोटें भी आई थीं।