पटियाली: शेखूपुरा में तेज आंधी और बारिश के दौरान मकान का लेंटर गिरा, 6 लोग दबे, 3 की मौत
जनपद कासगंज के पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव शेखूपुरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां आज सुबह तड़के तेज आंधी बारिश के दौरान एक मकान का लेंटर गिर गया इस दौरान मलबे के नीचे कुल 6 लोग दब गए जिसमे तीन लोगों की मौत हो गयी,व तीन लोग घायल हो गए,घटना की जानकारी आज शनिवार को समय करीब 7 मीडिया को हुई।