पूर्वी भारत के बागवानी क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय (आरपीसीएयू), पूसा के वैज्ञानिकों ने बिहार के जलोढ़ मैदानी इलाके में एवोकाडो (Persea americana) की सफल खेती और इसके पैकेज आफ़ प्रैक्टिस को विकसित करने में सफलता हासिल की है ।
आईसीएआर-अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (एआईसीआरपी) फल के तहत यह उपलब्धि हासिल किया गया है। इससे पहले यह माना जाता था कि ‘बटर फ्रूट’ के नाम से प्रसिद्ध यह विदेशी फल एवेकाडो केवल कर्नाटक के कुर्ग या तमिलनाडु के कोडाइकनाल जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में ही उग सकता है।