भभुआ: मनिहारी बाजार में स्थित आभूषण दुकान से लूट मामले में दुकानदार ने थाने में दिया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Sep 19, 2024 भभुआ प्रखंड के मनिहारी बाजार में स्थित आभूषण दुकान से आभूषण लूट मामले में दुकानदार ने थाना ने आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में मनिहारी निवासी ऋषि प्रकाश वर्मा उर्फ पिंटू सेठ ने बताया कि आज सुबह 9:30 बजे मैं अपने ज्वेलरी दुकान खोलकर सोने चांदी से भरा बैग काउंटर के अंदर रखकर बगल में पानी लेने के लिए गया। तभी घात लगाए दो बदमाशों ने काउंटर से बैग लेकर भाग निकला।