भभुआ: बड़ौरा चेक पोस्ट के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 10 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार,बाइक जब्त
Bhabua, Kaimur | Sep 19, 2024 बड़ौरा चेक पोस्ट के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 10 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरवन गाव निवासी इसराइल अंसारी के 19 वर्षीय पुत्र करीम अंसारी बताया जाता है। उत्पाद विभाग के बड़ौरा चेक पोस्ट के प्रभारी बृज किशोर पंडित ने बताया कि शराब मामले को लेकर जांच अभियान चलाकर पकड़ा गया है।