भभुआ: भभुआ वार्ड 22 में न्यू रुचिका प्रिंटिंग प्रेस पर लगातार 7 घंटे से जारी एनआईए की छापामारी हुई खत्म
Bhabua, Kaimur | Sep 19, 2024 भभुआ वार्ड 22 में न्यू रुचिका प्रिंटिंग प्रेस पर लगातार 7 घंटे से एनआईए की छापामारी खत्म हुई है। सूत्रों के द्वारा बताया गया कि अधौरा में मुक्ति मोर्चा के द्वारा जल जमीन और जंगल हमारा है नारा देकर जगह-जगह पोस्टर लगाया गया था और 2022 में विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। उसी के आधार पर एनआईए की टीम छापेमारी कर सीसीटीवी कैमरा का डीबीआर हार्ड डिस्क ले गई है।