मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की फागी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में जिले की फागी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फागी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने लक्ष्मण,अखेराम दिनेश गुर्जर हेमराज और संग्राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।