खिजरसराय: DM के आदेश पर जिला प्रशासन ने खिजरसराय BDO को सरकारी स्कूल के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी
खिजरसराय BDO पूजा गहलौत को सरकारी स्कूल के बच्चों को पढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने जिम्मेवारी दी है। DM के आदेश पर BDO को करपी के सरस्वती विद्या निकेतन जनता +2 उच्च विद्यालय से जोड़ा गया है। जहां उनके द्वारा प्रत्येक सप्ताह कक्षा ली जायेगी। BDO योग्यता अनुसार विषय चुनकर उपचारात्मक कक्षाएं चलाएंगी। वे स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब आदि की जाँच भी करेगी