चित्तौड़गढ़ में सम्मान एवं धार्मिक आयोजन, पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष का अभिनंदन और प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया
चित्तौड़गढ़, 18 सितम्बर। जिले में सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कपासन में राजस्थान पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा के चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, वहीं चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर वार्ड नं. 18 में धार्मिक आयोजन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।
कपासन में आयोजित सम्मान समारोह में राजस्थान पेंशनर समाज, उपशाखा कपासन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने लक्ष्मीनारायण दशोरा का साफा, उपरना एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योगेश व्यास, पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी, चित्त�