Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand

धरने के तीसरे दिन बढ़ा जनसमर्थन पूर्व डिप्टी स्पीकर व कांग्रेस विधायक जगाधरी अकरम खान ने दिया समर्थन

Jagadhri, Yamuna Nagar | Mar 24, 2026

MORE NEWS

दिनांक 03.06.2026
मिशन मैदान 0.2 के तहत जिला की एन्टी नारकोटिक सेल की टीम ने 528 प्रतिबन्धित नशीले ट्रामाडौल कैप्सूल व अपराध शाखा-1 की टीम ने 1800  प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। कुल 2328 कैप्सूल किये बरामद।
                   पत्रकारों को संबोधित करते हुए डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि माननीय पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन के आदेशों अनुसार नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों को पकडने के लिये चलाये जा रहे आप्रेशन मैदान-2 को सफल बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर श्री कमलदीप गोयल ने NDPS जैसे जघन्य अपराध में सलिंप्त अपराधियों को पकडने के लिये सभी अपराध यूनिटों/थाना/चौकियों को सख्त दिशा निर्देश दिये हुये हैं। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए मिशन मैदान 2.0 के तहत जिला की एन्टी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने 528 प्रतिबन्धित नशीले ट्रामाडौल कैप्सूल व अपराध शाखा-1 की टीम ने 1800  प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल सहित एक आरोपी को काबू किया है।
              डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन ने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए मैदान 0.2 अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत दो विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
                 उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 528 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि कुमार पुत्र बाबू राम निवासी गांव कलावड़ थाना छप्पर के रूप में हुई है।
              उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि रवि कुमार नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल बेचने का काम करता है और वह मोटरसाइकिल नंबर HR02AJ-8432 बजाज सीटी-100 पर सवार होकर गांव जागधौली की तरफ से अपने गांव कलावड़ की ओर नशीले कैप्सूल सप्लाई करने जा रहा है।इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में एएसआई जसबीर सिंह, जयपाल, सिपाही सुशील कुमार और सिपाही अमित को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने गांव जागधौली क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार रादौर अनिल कुमार की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 528 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशीले कैप्सूल कहां से लेकर आया था और किन लोगों को सप्लाई करने वाला था।
              इसी प्रकार डीएसपी रजत गुलिया ने जानकारी देते हुये बताया कि अपराध शाखा-1 के प्रभारी एसआई राज कुमार द्वारा एसआई कपिल, एएसआई सुखदेव, मनीष, मु0सि0 अमरजीत सिंह, मुकेश कुमार, सजींव कुमार की एक टीम गठित की हुई थी। इस टीम में शामिल पुलिस कर्मचारियों ने प्रभावी कारवाई करते हुये कल दिनांक 02.06.2026 को नजदीक नगली घाट गांव सधालां थाना जठलाना के पास से प्रतिबधिंत नशीली गोलियों के सप्लायर अजमल पुत्र हमीद वासी जठलाना थाना जठलाना जिला यमुनानगर को 1800 प्रतिबधिंत नशीली गोलियों सहित गिरफतार किया है और जिससे इस वारदात के बारे गहनता से पूछताछ की, जिसने पूछताछ पर अपना अपराध कबूल कर लिया है । आरोपी अजमल पुत्र हमीद को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमाण्ड पर लिया जायेगा और नशीली गोलियों के इस रैकेट में शामिल अन्य अपराधियों बारे गहनता से पूछताछ करके उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कारवाई की जायेगी।

दिनांक 03.06.2026 मिशन मैदान 0.2 के तहत जिला की एन्टी नारकोटिक सेल की टीम ने 528 प्रतिबन्धित नशीले ट्रामाडौल कैप्सूल व अपराध शाखा-1 की टीम ने 1800 प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। कुल 2328 कैप्सूल किये बरामद। पत्रकारों को संबोधित करते हुए डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि माननीय पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन के आदेशों अनुसार नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों को पकडने के लिये चलाये जा रहे आप्रेशन मैदान-2 को सफल बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर श्री कमलदीप गोयल ने NDPS जैसे जघन्य अपराध में सलिंप्त अपराधियों को पकडने के लिये सभी अपराध यूनिटों/थाना/चौकियों को सख्त दिशा निर्देश दिये हुये हैं। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए मिशन मैदान 2.0 के तहत जिला की एन्टी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने 528 प्रतिबन्धित नशीले ट्रामाडौल कैप्सूल व अपराध शाखा-1 की टीम ने 1800 प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल सहित एक आरोपी को काबू किया है। डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन ने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए मैदान 0.2 अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत दो विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 528 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि कुमार पुत्र बाबू राम निवासी गांव कलावड़ थाना छप्पर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि रवि कुमार नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल बेचने का काम करता है और वह मोटरसाइकिल नंबर HR02AJ-8432 बजाज सीटी-100 पर सवार होकर गांव जागधौली की तरफ से अपने गांव कलावड़ की ओर नशीले कैप्सूल सप्लाई करने जा रहा है।इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में एएसआई जसबीर सिंह, जयपाल, सिपाही सुशील कुमार और सिपाही अमित को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने गांव जागधौली क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार रादौर अनिल कुमार की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 528 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशीले कैप्सूल कहां से लेकर आया था और किन लोगों को सप्लाई करने वाला था। इसी प्रकार डीएसपी रजत गुलिया ने जानकारी देते हुये बताया कि अपराध शाखा-1 के प्रभारी एसआई राज कुमार द्वारा एसआई कपिल, एएसआई सुखदेव, मनीष, मु0सि0 अमरजीत सिंह, मुकेश कुमार, सजींव कुमार की एक टीम गठित की हुई थी। इस टीम में शामिल पुलिस कर्मचारियों ने प्रभावी कारवाई करते हुये कल दिनांक 02.06.2026 को नजदीक नगली घाट गांव सधालां थाना जठलाना के पास से प्रतिबधिंत नशीली गोलियों के सप्लायर अजमल पुत्र हमीद वासी जठलाना थाना जठलाना जिला यमुनानगर को 1800 प्रतिबधिंत नशीली गोलियों सहित गिरफतार किया है और जिससे इस वारदात के बारे गहनता से पूछताछ की, जिसने पूछताछ पर अपना अपराध कबूल कर लिया है । आरोपी अजमल पुत्र हमीद को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमाण्ड पर लिया जायेगा और नशीली गोलियों के इस रैकेट में शामिल अन्य अपराधियों बारे गहनता से पूछताछ करके उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कारवाई की जायेगी।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 3, 2026

#SIR को लेकर #DC #प्रीतिमैडम ने की पत्रकार वार्ता #yamunanagar #jagadhri @topfans NVY News

#SIR को लेकर #DC #प्रीतिमैडम ने की पत्रकार वार्ता #yamunanagar #jagadhri @topfans NVY News

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 3, 2026

धरने के तीसरे दिन बढ़ा जनसमर्थन पूर्व डिप्टी स्पीकर व कांग्रेस विधायक जगाधरी अकरम खान ने दिया समर्थन - Jagadhri News