बांका: बांका व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक, 9 मई को होगा आयोजन
Banka, Banka | Apr 8, 2026 व्यवहार न्यायालय बांका के सभागार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर एक बजे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर सभी न्यायिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2026 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2026 को किया जाएगा।