प्रतापगढ़: जिला कचहरी के अधिवक्ताओं में अधिवक्ता को जेल भेजने पर आक्रोश, हड़ताल का ऐलान
पट्टी पुलिस द्वारा एक अधिवक्ता को जेल भेजे जाने के विरोध में सोमवार दोपहर 2 बजे तक कचहरी के अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया है। अधिवक्ताओं ने FTC-1st न्यायालय की कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने (हड़ताल) का प्रस्ताव पारित किया है। जूनियर बार एसोसिएशन और वकील परिषद के पदाधिकारियों ने घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष समीक्षा की मांग की है