दतिया नगर: कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार दोपहर 01 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में हर्षोल्लास के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।