#वाहन_चोरी गैंग का #वांछित_अभियुक्त राजवीर को सितारगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*पूर्व में वाहन चोरी गैंग के सरगना सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल*
*वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान एक संदिग्ध/संभावित चोरी की मोटरसाइकिल बरामद*
👮🏻♂️ श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति महोदय के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत सितारगंज पुलिस द्वारा वाहन चोरी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
▶️ पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए सितारगंज पुलिस द्वारा वाहन चोरी गैंग के सरगना गौरव कश्यप सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिलें बरामद की गई थीं। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान वाहन चोरी की उक्त घटनाओं में अन्य अभियुक्तों के संलिप्त होने की जानकारी प्रकाश में आई थी।
▶️ उक्त प्रकरण के संबंध में कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 331/2026, धारा 303(2)/112/317(2)/338/336(3)/340(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 35/106 बीएनएसएस पंजीकृत है।
▶️ मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राजवीर पुत्र प्रदुमन निवासी नई बस्ती गोठा, कोतवाली सितारगंज, उम्र 20 वर्ष की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त राजवीर को गिरफ्तार कर लिया गया।
▶️ अभियुक्त राजवीर की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक संदिग्ध/संभावित चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की किसी घटना से संबंधित है अथवा नहीं।
▶️ गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
*राजवीर पुत्र प्रदुमन निवासी नई बस्ती गोठा, कोतवाली सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 20 वर्ष।*
*पुलिस टीम*
प्रभारी निरीक्षक – श्री सुन्दरम शर्मा
एसआई – दीपक तिवारी, चौकी प्रभारी सरकड़ा
हे0 क0 – मतलूब ख़ान
काo – प्रेम कनवाल
काo – इमदाद हुसैन