रावला: 6KND गांव से 50 वर्षीय व्यक्ति घर से लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
रावला थाना क्षेत्र के 6 कैंडी गांव से 50 वर्षीय व्यक्ति घर से लापता हो गया।इस मामले में रावला थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसके पिताजी घर से बिन बताए कहीं चले गए।कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन पिताजी का कहीं कोई पता नहीं चला।