चित्रकूट दीपावली अमावस्या मेले में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त, जल संस्थान ने संभाली कमान।
चित्रकूट में दीपावली अमावस्या मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में जल संस्थान द्वारा मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है।
आपको बता दें कि चित्रकूट का दीपावली अमावस्या मेला साल का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक मेला माना जाता है, जिसमें 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है।
इसी को देखते हुए जल संस्थान ने पूरे मेला क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। जल संस्थान द्वारा जगह-जगह पर एक हजार लीटर क्षमता की 10 पानी की टंकियां स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही 40 पानी के टैंकर भी संचालित किए गए हैं, जो लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे और आवश्यकता के अनुसार श्रद्धालुओं को पीने का पानी उपलब्ध कराएंगे।
वहीं सीतापुर में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती रहेगी, ताकि पेयजल व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सके और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता फरहत हुसैन ने शुक्रवार सुबह 9 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से बताया।
आइए अब आपको सुनाते हैं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता फरहत हुसैन का क्या कहना है।
Karwi, Chitrakoot | Nov 7, 2026