फुलवारी: राजद कार्यालय में, प्रवक्ता इजाज अहमद ने कहा: बिहार में शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था भगवान भरोसे है
Phulwari, Patna | Nov 18, 2024 राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने सोमवार शाम करीब 5:00 बजे बिहार में शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि एक मरीज अपने इलाज के लिए NMCH अस्पताल जाता है। लेकिन वहां उसकी आंख निकाली जाती है और अस्पताल प्रबंधन के तरफ से कहा जाता है कि चूहा आंख कुतर दिया।