सुपौल: सुपौल अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार, 11 भूमि मामलों पर हुई सुनवाई
Supaul, Supaul | Aug 22, 2026 सुपौल सदर प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी भूमि एवं राजस्व से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान अंचल अधिकारी मनीष कुमार ने आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली।