जिला पदाधिकारी बेगूसराय, श्री रिची पाण्डेय के द्वारा सदर अस्पताल, बेगूसराय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य एवं इलाज की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।
जिला पदाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन एवं संबंधित पदाधिकारियों को मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
IPRD Bihar
#begusarai