सदर: सारनाथ पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, बाइक समेत आरोपी को किया गिरफ्तार
वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वाहन चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त विकास स्वपनिल निवासी गोलाघाट, रामनगर को हवेलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।