कहरा: प्रेक्षा गृह में किशोर न्याय अधिनियम पर उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित डीएम सहित कई अधिकारी हुए शामिल
मंगलवार को सहरसा स्थित प्रेक्षागृह में किशोर न्याय अधिनियम पर उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी वैभव चौधरी सहित अन्य अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि किस तरह यह कार्यशाला बालहितों के मुद्दों को सुलझाने में मददगार होगा।