कहरा: बैजनाथपुर ओपी थाना के सपहा गांव में रास्ता बंद करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट दो जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
बैजनाथपुर ओपी थाना के सपहा गांव वार्ड 14 में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के घर के सामने जानवर बांधकर रास्ता बंद करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जहां दोनों जख्मी का इलाज चल रहा है। जख्मी का नाम मो गफ्फूर और चांद बताया जा रहा है।