एक दिवसीय प्रशिक्षण - प्रस्फुटन शक्ति संचय
म.प्र. जन अभियान परिषद, विकास खंड खिरकिया, जिला हरदा एवं नवांकुर संस्था नवज्योति समाज सेवा समिति, बिचपुरी माल, सेक्टर 05 सिराली के द्वारा ग्राम पंचायत भगवानपुरा में प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय शक्ति संचय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य दस्तावेजीकरण एवं समितियों का क्षमता संवर्धन रहा।
सत्रवार जानकारी:
प्रथम सत्र - जन अभियान परिषद का परिचय, उद्देश्य एवं लक्ष्य - ब्लॉक समन्वयक श्रीमती विनीता शाह
द्वितीय सत्र - प्रस्फुटन समिति का स्वयंसेवी संगठन के रूप में उन्नयन - जिला समन्वयक श्री संदीप जी गोहर
तृतीय सत्र - संवाद कौशल - मेंटर सुश्री अंजना श्रीवास्तव
चतुर्थ सत्र - दस्तावेजीकरण - मेंटर श्री मुकेश कुम्हारे
इस दौरान सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गोमगांव, पीपलपानी, बिचपुरी सरकुलर, भगवानपुरा, सिराली के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य, नवांकुर सखी, नवांकुर प्रभारी श्री सुनील मंडराई, स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ सुश्री मालती उपराले, आशा कार्यकर्ता श्रीमती देवकी अहिरवार एवं MSW स्टूडेंट सुश्री रेखा यादव उपस्थित रहीं।
#Harda #Khirkia #JanAbhiyanParishad #PrasfutanSamiti #JansamparkMP