बड़ा मलेहरा: सौरई प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन बंद, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
सौरई प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन बंद, ग्रामीणों ने की जांच की मांग बड़ामलहरा विकासखंड की ग्राम पंचायत सौरई स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पिछले कई दिनों से मध्यान्ह भोजन बंद होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों को बिना भोजन के ही घर लौटना पड़ रहा है। सरपंच प्रतिनिधि गोटी राजा सहित ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।