बड़ामलहरा में अवैध शराब बिक्री के विरोध में वार्डवासियों की बैठक बड़ामलहरा नगर के वार्ड क्रमांक 8 और 9 में अवैध रूप से हो रही शराब बिक्री को बंद कराने के लिए वार्डवासियों ने बिहारी जी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की। बैठक में दोनों वार्डों में चार स्थानों पर खुलेआम बिक रही अवैध शराब को क्षेत्र में बढ़ते झगड़े, विवाद और असामाजिक गतिविधियों की प्रमुख वजह बताया