दीपावली पर मिठाई की जगह अंग्रेजी शराब बांटने के आरोप ने कांकेर विद्युत विभाग में विवाद खड़ा कर दिया। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष लोमेश यादव ने कार्यपालन अभियंता कार्यालय में शराब वितरण का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ब्लेंडर ब्रांड की बोतलें बरामद कीं। इसके बाद कार्यपालन अभियंता एस.के. किंडो को पूछताछ के लिए कोतवाली थाने लाया गया।
खबर मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी और कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। करीब 30 मिनट में थाने में भीड़ जुट गई। पूछताछ के बाद अधिकारी को छोड़ दिया गया। शराब कार्यालय में क्यों रखी गई थी इसकी जांच जारी है।
#cg #CGNews #chhattisgarh #cgreels #kanker कांकेर