बरेली: फरीदपुर के खल्लपुर गांव के कई ग्रामीण पहुंचे एसएसपी ऑफिस, की शिकायत
फरीदपुर के खल्लपुर गांव के कई ग्रामीण मंगलवार सुबह एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। फरीदपुर थाने में जानलेवा हमले में दर्ज हुई एफआईआर में हरी राम का नाम जोड़ने पर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल पर हरी राम था ही नहीं, वह तो बाद में आया, लेकिन दूसरे पक्ष ने उनका भी नाम तहरीर में देकर मुकदमा दर्ज करा दिया।