बारादरी के जोगीनवादा में कल सोमवार शाम पांच लोग मिलकर एक व्यक्ति को पीट रहे थे। जब मोहल्ले के युवक ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। बारादरी पुलिस ने सोमवार देर रात एक बजे आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।