शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा दिउलिया गांव मे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल है। जबकि, तीन लोगों को गंभीर चोट लगी हैं। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया गया है।