नरकटियागंज के प्रकाश नगर मुहल्ले में एक युवक की संदेहास्पद मौत हो गई है। मृत युवक की पहचान प्रकाश नगर वार्ड 11 निवासी कृष्णा प्रसाद वर्णवाल के पुत्र 19 वर्षीय मोहीत कुमार वर्णवाल के रूप में की गई है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।