नरकटियागंज: शिकारपुर थाना में प्रशिक्षु डीएसपी डाॅक्टर सपना रानी ने थानाध्यक्ष का संभाला पदभार
शिकारपुर थाना में थानाध्यक्ष के रूप में गुरूवार को प्रशिक्षु डीएसपी डॉक्टर सपना रानी ने पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के साथ ही उन्होने शिकारपुर थाना के पुलिस पदाधिकारियो के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारियों को अनुशासन में रहने, वर्दी पर नेम प्लेट लगाने का निर्देश दिया।