शिकारपुर थाना क्षेत्र के मठिया पिपरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। जिसमें पिता पुत्र घायल हो गए हैं। मामले में मठिया पिपरा गांव निवासी चंद्रिका साह ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें नगीना साह, द्वारिका साह, शीला देवी, गीता देवी, रीता देवी, संतोष कुमार को आरोपित किया है।