नरकटियागंज प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को ससमय कार्यालय नही पहुंचने पर उन्हें परेशानी हो सकती है। ससमय कार्यालय संचालन को लेकर प्रखंड प्रशासन एक्शन मोड में हैं। सोमवार को बीडीओ ने सभी कार्यालय में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति व समय की जानकारी लिया। इस दौरान आवास पर्यवेक्षक कार्यालय में अनुपस्थित रहे।