नरकटियागंज से दिल्ली जाने के क्रम में गायब छात्र डेढ़ माह बाद उत्तराखंड में मिला है। हालांकि उसकी बरामदगी शिकारपुर पुलिस ने की है। इसकी जानकारी देते हुए शिकारपुर थाना के एस आई जय कुमार ने बताया कि मोबाइल के लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर उत्तराखंड के सिडकुल थाना क्षेत्र के रौशनाबाद से छात्र की बरामदगी की गई है।