कुशलगढ़: BAP की एंट्री से कुशलगढ़ का चुनावी खेल बदलेगा, कई वार्डों में नए समीकरण बनने के आसार
नगर पालिका चुनाव को लेकर कुशलगढ़ की राजनीति में अब नया मोड़ आता दिख रहा है। रविवार सुबह 11 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के साथ अब भारतीय आदिवासी पार्टी की सक्रिय एंट्री से कई वार्डों के चुनावी समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है। भारत आदिवासी पार्टी ने वार्ड नंबर 16 में जामा मस्जिद के समीप पार्टी कार्यालय का विधिवत शुभारंभ कर