🚨देवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल, फल-फूलों की बारिश के बीच निभाई सदियों पुरानी परंपरा
चम्पावत: रक्षाबंधन के अवसर पर चम्पावत के प्रसिद्ध माँ वाराही धाम देवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। चार खाम और सात थोक के बीच खेली गई पारंपरिक बग्वाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवीधुरा पहुंचे।
दोपहर 1:48 बजे शुरू हुई बग्वाल करीब 8 मिनट बाद 1:55 बजे समाप्त हुई। इस दौरान पारंपरिक पाषाण युद्ध में इस बार फल और फूलों का प्रयोग किया गया। शंखनाद और माँ वाराही के जयकारों के बीच बग्वाल का मैदान गूंज उठा।
बग्वाल में वालिक, चम्याल, गहड़वाल और लमगड़िया खामों के बग्वालियों ने पारंपरिक वेशभूषा और ढालों के साथ हिस्सा लिया। फल-फूलों से खेली गई बग्वाल को शुभ और फलदायी माना जाता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देवीधुरा की बग्वाल को उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक बताया।
में मंदिरों के पुनर्निर्माण, सौंदर्यीकरण, सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
रक्षाबंधन के मौके पर स्थानीय बच्चियों और महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी भी बांधी। बग्वाल के बाद परंपरा के अनुसार प्रतिभागियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया।
#Champawat #Devidhura #Bagwal #MaaVarahi #Uttarakhand #RakshaBandhan #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #NewsMafiya
Dehradun, Dehradun | Aug 28, 2026